फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कौशल प्रतियोगिता के लिए आवेदन करें

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व कौशल प्रतियोगिता के लिए आवेदन करें
विज्ञापन

सहारनपुर। प्रधानाचार्य एवं संयुक्त निदेशक राष्ट्रीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान वीपी सिंह ने बताया कि गत वर्षों की भांति वर्ष 2019 में विश्व कौशल प्रतियोगिता का आयोजन रूस देश के कजान शहर में आयोजित होगा। जनपद सहारनपुर स्तर पर वेल्डर और आटोमोबाइल टेक्नालाजी सेक्टर के ऐसे कुशल अभ्यर्थी जिनका जन्म 1 जनवरी 1997 के बाद हुआ है, वे प्रतियोगिता के लिए जनपद स्तर पर चयन प्रक्रिया में सम्मलित होने के लिए प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के यहां दिनांक 30 नवंबर तक आवेदन जमा करा सकते हैं।

प्रशिक्षण के लिए आवेदन मांगे
सहारनपुर। लेफ्टिनेंट कर्नल (अवकाश प्राप्त) मोहर सिंह ने जनपद के सभी भूतपूर्व सैनिकों वीर नारियों एवं सैनिक विधवाओं को बताया कि जो भी अपने आश्रितों को एसएसबी प्रशिक्षण देना चाहते हैं वो जल्द ही जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में नाम दे दें। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिये जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब अशोक होंगे उड़नदस्ता अधिकारी
सहारनपुर। जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी पीके पांडेय ने बताया कि नगरीय निकाय चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्विघ्न एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए उड़नदस्ता अधिकारी में फेरबदल किया गया है। उन्होंने निकाय/थाना क्षेत्र नगर पंचायत, बेहट में नितिन तेवतिया नायब तसीलदार बेहट के स्थान पर अशोक कुमार सचिव मंडी समिति छुटमलपुर को उड़नदस्ता अधिकारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें