एचटी लाइन के टूटे तार की चपेट में आकर कुत्ते मरे
साढौली कदीम(सहारनपुर)। एचटी लाइन का तार टूटने से तीन पालतू कुत्तों की मौत हो गयी। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बावजूद भी एचटी लाइन का तार 36 घंटे तक टूटा हुआ जमीन पर पड़ा रहा। क्षेत्र के गांव नुनयारी में बुधवार की रात एचटी लाइन का तार टूटकर जमीन पर गिर गया। गांव के एक छोर पर ग्रामीण बिरमपाल सिंह की पशुशाला है। तार टूटने की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल बिजलीघर सलेमपुर गदा में दी लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते तार बृहस्पतिवार को भी नहीं जोड़ा गया। बृहस्पतिवार को देर शाम बिरमपाल के तीन पालतू कुत्तों की तार की चपेट में आने से मौत हो गयी। शुक्रवार की शाम तार को अन्यत्र लाइन मैन ने जोड़कर चालू किया। उधर, जेई अभय सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।