फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया सरदार पटेल कन्या इंटर कालेज का स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया कॉलेज का स्थापना दिवस
विज्ञापन


रामपुर मनिहारान। सरदार पटेल कन्या इंटर कॉलेज का 27 वां स्थापना दिवस शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय में यज्ञ का आयोजन कर आहुतियां डालकर जनकल्याण की कामना की गई।
विज्ञापन

अखिल भारतीय गुर्जर विद्या प्रचारिणी सभा के अधीन सरदार पटेल कन्या इंटर कॉलेज के 27 वें स्थापना दिवस के मौके पर मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर सभा के प्रधान चौधरी देवराज ने कहा कि आज से 27 वर्ष पूर्व गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री चिमन भाई पटेल ने इस विद्यालय की नींव रखी थी जो आज एक विशाल रूप ले चुका है। उन्होंने छात्राओं का आह्वान किया कि वह लगन, मेहनत के साथ शिक्षा ग्रहण कर अपनी मंजिल को हासिल करें। सभा के मंत्री मैनपाल, चौधरी तेज सिंह, गोचर कृषि इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह चौहान, चौधरी प्रेम सिंह, पद्म सिंह, राजबीर सिंह, संतोष कुमार, अजब सिंह आर्य, कॉलेज प्रधानाचार्य रजनी वर्मा के अलावा स्टाफ भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें