फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतरीन प्रस्तुति देकर बच्चों ने किया मंत्रमुग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महाराजा अग्रसेन जयंती के कार्यक्रमों की श्रृंखला में वैश्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने बेहतरीन प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने नृत्य कर अपनी प्रतिभा दिखाई। उद्घाटन प्रदीप मित्तल एडवोकेट ने किया। नगर विधायक संजय गर्ग एवं सुशील अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। दीप प्रज्ज्वलन मुुकेश गोयल, सुधीर गुप्ता, विकास मित्तल, विपिन, अनिल अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किए। कार्यक्रम चंद्रभान कपूरी, डा. एसके गुप्ता, दीपक गुप्ता, डा. योगेश गुप्ता, अखिलेश अग्रवाल, मुकेश गोयल, राजेश गुप्ता, पल्लव अग्रवाल, नवनीत गोयल आदि ने अतिथियों का माला व पटका पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में बच्चों ने धार्मिक और देश भक्ति गीतों नृत्य प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज को मृत्यु भोज का बहिष्कार करना चाहिए। क्योंकि यह प्रचलन समाज में कुरीति के रूप में प्रचलित हो रहा है। इस दौरान निलेश गुप्ता, विनोद गुप्ता, मनोज अग्रवाल, विनीता मित्तल, राम राजीव सिंघल, बृजेश गुप्ता, संदीप गोयल, पवन गुप्ता, अनिल अग्रवाल, नीरज गुप्ता आदि मौजूद रहे।

तू खींच मेरी फोटो कार्यक्रम आयोजित
सहारनपुर। महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह के अंतर्गत अग्रवाल धर्मशाला में अग्रवाल महिला महिला संगठन द्वारा चक दे इंडिया कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुभारंभ नगर विधायक संजय गर्ग ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। नगर विधायक ने कहा कि महाराजा अग्रसेन हमारे वंशज है। हमें उनके बताए रास्तों पर चलकर समाज को एकजुट करें। अध्यक्षा ममता सिंघल ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान पूजा गोयल, विभा, अभा, आरती, अरूणा, विदुषी, आरूषी, प्रवेश, भावना, मीनू, वीना, गीता, ममता, रूचि, ऊषा देवी मौजूद रहे। वहीं, वैश्य अग्रवाल समिति माधोनगर द्वारा अग्रवाल धर्मशाला में इसकी टोपी उसके सर तथा तू खींच मेरी फोटो कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई पूनम गर्ग व संगीता गोयल ने महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण किया। अंजलि कंसल और व मधुर गर्ग ने दीप प्रज्ज्वलित किए। इस दौरान शशी बंसल, अमिता गर्ग, सरला गुप्ता, सरोज गोयल, कनक, आशा, संगीता, मिथलेश बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें