फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानों में तैनात तोंदवाले पुलिसकर्मियों की होगी तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। चुस्त पुलिसिंग के लिए फिटनेस को पहला मंत्र माना गया है। इसी के चलते एसएसपी अब पुलिसकर्मियों को चुस्त दुरुस्त करने के लिए अभियान चलाने की तैयारी में हैं। इसमें पहले चरण में थानों में तैनात पुलिसकर्मियों को चिह्नित कर उन्हें सूचीबद्ध किया जाएगा। इसके बाद उन्हें शारीरिक रूप से फिट करने के लिए बाकायदा अभ्यास कराया जाएगा। इसमें अक्षम रहने वाले पुलिसकर्मियों को लाइन का रास्ता दिखाया जाएगा।
विज्ञापन

बदमाशों से सीधा मुकाबला लेने की तैयारी में जुटी पुलिस को अब शारीरिक रूप से सक्षम बनाने के लिए भी कवायद शुरू की जा रही है। एसएसपी ने पहले चरण में थानों में तैनात तोंदवाले थानेदारों और सिपाहियों की सूची तलब की है। इसमें थाना स्तर पर ही योग और अन्य संसाधनों की मदद से इन्हें फिट करने की कोशिश की जाएगी। इसके बाद अन्य जगहों पर मौजूद ऐसे ही पुलिसकर्मियों को फिटनेस का मौका दिया जाएगा। इसमें नकाम होने पर थाने और पुलिस चौकी की जगह पुलिस लाइन का रास्ता दिखाया जाएगा। यहां बता दें कि अब तक करीब चार दर्जन पुलिसकर्मी चिह्नित भी किए जा चुके हैं, जो शारीरिक रूप से फिट नजर नहीं आ रहे हैं। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि फिटनेस पुलिसिंग की पहली प्राथमिकता है। हम ऐसे पुलिसकर्मियों को चिह्नित कर रहे हैं, जो अनफिट हो रहे हैं। इन्हें फिट करने के साथ ही दूसरे पुलिसकर्मियों को भी चुस्त दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें