फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार बाइकें टकराईं, सात लोग गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। बाइक पर सवार होकर माता शाकंभरी देवी जा रहे युवकों की तीन बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक के साथ टकरा गई। इसमें चारों बाइकों पर सवार सात युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी भिजवाया। जहां से उन्हें नाजुक हालत के चलते जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कांधला से तीन बाइकों से छह श्रद्धालु माता शाकंभरी देवी के लिए जा रहे थे। सोमवार शाम साढे़ सात बजे जब वह गांव सढ़ौली दुलीचंदपुर के पास पहुंचे तो रामपुर की ओर से एक बाइक सवार तीन लोगों की उनसे टक्कर हो गई। दुर्घटना में चारों बाइकों की आपस में टक्कर होने से राधेश्याम पुत्र महेन्द्र, सोनू व मोनू पुत्रगण रघुनाथ अजय कस्बा कांधला व अभिषेक पुत्र अजय, विक्की पुत्र चमन, अजय पुत्र रामसिंह दादनपुर थाना नानौता गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को रामपुर सीएचसी लेकर पहुंची। जहां से उनकी गंभीर हालत के चलते जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कोई भी बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था और बाइकों की रफ्तार भी तेज थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें