सहारनपुर। तालाब पर अवैध कब्जा होने और जल निकासी नहीं होने से गलियों एवं घरों में पानी घुसने से नाराज ग्राम पांडौली के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी पीके पांडे को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने डीएम से तालाब से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की।
सोमवार को जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में पांडौली के ग्रामीणों ने कहा कि उनके गांव में उत्तर दिशा में एक बड1ा तालाब है। यह तालाब खसरा और खतौनी में दर्ज है। इस तालाब के चारों ओर कुछ लोगों ने कब्जा कर मकान भी बना लिए हैं। इसके चलते उनकी बस्ती का पानी तालाब में नहीं जा रहा है। जिससे उनके घरों और उनकी गलियों में जलभराव हो रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी ने मामले की जांच कराकर तालाब से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की। इस दौरान सोमपाल सिंह, नेत्रपाल, सुुुुभाषचंद, ऋषिपाल, राजेंद्र, रामकुमार, एहतेशाम, जोगिन्दर, मुंतजिर, सतपाल सिंह, सुधीर, हरि सिंह, कुरबान आदि रहे।
राजेश जैन आज होंगे सम्मानित
सहारनपुर। चीफ वार्डन नागरिक सुरक्षा राजेश कुमार जैन को मंगलवार को लखनऊ स्थित पुलिस रेडियो मुख्यालय पर सम्मानित किया जाएगा। उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा ओंकार शर्मा ने बताया कि नागरिक सुरक्षा निदेशालय की ओर से इनको विभागीय मंत्री प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे।