फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटवाने गई पुलिस ने बनाया व्यापारियों को मुर्गा, लगवाई उठक-बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों को मुर्गा बनवाया, उठक-बैठक कराई
विज्ञापन

सहारनपुर। प्रताप मार्केट में अतिक्रमण हटवाने के दौरान पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने बाजार बंद कर जमकर हंगामा किया। व्यापारियों ने एसएसपी और कोतवाली प्रभारी पर व्यापारियों को दुकानों से निकालकर सड़क पर मुर्गा बनाए जाने, ऊठक-बैठक लगवाने और सड़क के बीच डिवाइडर पर हाथ ऊपर करके खड़ा कराने का आरोप लगाया। पूर्व विधायक और कुछ व्यापारी नेताओं ने बैठक कर इस मुद्दे पर रणनीति की बात कहकर बाजार खुलवाया।
बृहस्पतिवार सुबह प्रताप मार्केट के व्यापारी एकत्रित हो गए और दुकानें बंद कर पुलिस पर अतिक्रमण हटवाने के नाम पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि बुधवार रात लगभग 7-8 बजे एसएसपी और कोतवाली प्रभारी प्रताप मार्केट में पहुंचे और अतिक्रमण हटवाने के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि एसएसपी ने व्यापारियों को दुकानों से जबरन बाहर निकलवाया और उन्हें मुर्गा बनाने के लिए कहा।उनसे सड़क पर ही उठक-बैठक करवाई। गाड़ी में बैठाकर थाना ले जाने की धमकी दी गई और एसएसपी ने पुलिसकर्मियों से कहा कि जब तक वह पूरा राउंड लगाकर वापस नहीं आ जाते तब तक ऐसे ही कराते रहें।
विज्ञापन

व्यापारियों ने आरोप लगाया कि पीड़ित शक्ति ट्रेडर्स के नीरज गुप्ता, भारत ट्राईसाइकिलर्स के सौरभ अरोड़ा, नरेश मेडिसिन के सौरभ समेत छह सात व्यापारियों के साथ जमकर अभद्रता की गई। इसे व्यापारी बर्दाश्त नहीं करेंगे। व्यापारी सरकार को टैक्स दे रहे हैं। लेकिन उनके साथ चोरों, डकैतों एवं अन्य अपराधियों जैसा पुलिस ने व्यवहार किया है। व्यापारियों का सरेआम अपमान किया गया है। पुलिस को अतिक्रमण नजर आ रहा है तो चालान करे, सामान जब्त करे, लेकिन सरेआम बेइज्जत करने का कोई अधिकार नहीं है। व्यापारियों को मानसिक आघात पहुंचा है।
--। सीओ नहीं दे सके जवाब
व्यापारियों के साथ अभद्रता पर व्यापारियों का आक्रोश बढ़ते देख कोतवाली प्रभारी ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को सूचना दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे तो व्यापारियों ने घेर लिया। जब व्यापारियों ने अपने साथ हुई अभद्रता पर जवाब मांगा तो सीओ कोई जवाब नहीं दे पाए। इस पर व्यापारी और भड़क गए तो सीओ चुपचाप पीछे हट गए और व्यापारी नेता को आगे कर दिया।
-। पूर्व विधायक करते रहे मुद्दे को बदलने का प्रयास
- पुलिस का विरोध होते देख भाजपा के पूर्व विधायक राजीव गुंबर मौके पर पहुंचे। लेकिन जब उन्हें पुलिस द्वारा अभद्रता किए जाने का मामले का पता चला तो वह मुद्दे को बदलने का प्रयास करते रहे। उन्होंने अतिक्रमण की समस्या को सुलझाने के लिए बैठक कराने की बात कही। व्यापारी अपने साथ नाइंसाफी की बात चिल्लाते रहे। पूर्व विधायक तथा कुछ व्यापारी नेताओं ने मुद्दा बैठक में सुलझाने की बात कहकर बाजार खुलवा दिया।
विज्ञापन

-
सिर्फ सड़क पर खड़ा किया था व्यापारियों को : एसएसपी
सहारनपुर। व्यापारियों द्वारा लगाए गए आरोपों पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार का कहना है कि व्यापारियों को बार-बार अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई। लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हैं। इसलिए बुधवार को उन्होंने व्यापारियों को सड़क पर खड़ा कर दिया था। लेकिन किसी को मुर्गा नहीं बनाया और न ही किसी से उठक-बैठक करवाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें