राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आज से
सहारनपुर। दूसरी मेजर राज्य बैडमिंटन प्रतियोगिता की मेजबानी करने का मौका सहारनपुर को मिला है। प्रतियोगिता आज से डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हो रही है, जिसमें प्रदेश भर के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
जिला बैडमिंटन संघ के सचिव डॉ. संदीप गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ अपराह्न सवा तीन बजे डॉ. अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में होगा, जो 12 अगस्त तक चलेगी। उद्घाटन कमिश्नर दीपक अग्रवाल करेंगे। प्रतियोगिता में बालक और बालिका दोनों हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में होगी। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसमें प्रदेश के अनेक जनपदों के बालक और बालिका खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।