फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की घोषणा हवा हवाई, गड्ढामुक्त नहीं हुई सड़के

विज्ञापन
विज्ञापन
बीत गई 15 तारीख, गड्ढे ज्यों के त्यों
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। क्षेत्र की सड़कें 15 जून तक गड्ढामुक्त न किए जाने से लोगों में प्रदेश की सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के प्रति भारी रोष है। लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश हवा हवाई साबित हुई है। लोगों को गड्ढों वाली सड़कों पर चलने को मजबूर होना पड़ रहा है।
कांग्रेस के जिला महासचिव डा. विश्वनाथ गौतम और नगराध्यक्ष तंजीम सिद्दीकी ने कहा कि देवबंद क्षेत्र की अधिकांश सड़के टूटी पड़ी हैं। देवबंद-अंबहेटा मार्ग और देवबंद चिराऊं मार्ग पर तो चलना खतरे से खाली नहीं है। इन सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे हैं। इससे लोगों के वाहन खटारा हो रहे हैं, वहीं आएं दिन दुघर्टना होना आम आम बात हो गई। मुख्यमंत्री ने 15 जून तक प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त किए जाने की आदेश दिया था। जिस पर कोई अमल होता नजर नहीं आ रहा है। कुलसत के ग्रामीण शिवनाथ गौतम, हर्षुल शर्मा, नवीन कुमार, अंकुर शर्मा, नितिन त्यागी, प्रदीप त्यागी आदि ने कहा कि देवबंद अंबहेटा मार्ग पिछले कई वर्षों से जर्जर हालत में है। प्रदेश में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने के बावजूद सड़कें खस्ताहाल पड़ी हैं। जनप्रतिनिधि भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। यही हाल देवबंद-चिराऊं संपर्क मार्ग तथा देवबंद-नन्हेड़ा आसा मार्ग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र में 25 सड़कों पर शीघ्र आरंभ होगा निर्माण कार्य
देवबंद विधानसभा क्षेत्र में 25 सड़कें मरम्मत के लिए स्वीकृत हो गई हैं। जिन पर शीघ्र ही निर्माण कार्य आरंभ हो जाएगा। जबकि, मंडी समिति के अंतर्गत आने वाली दर्जनों सड़कों पर कार्य प्रारंभ हो गया है। साथ ही गन्ना विभाग से भी कई सड़कों का नवीनीकरण कराया जाएगा। लेकिन, खनन पर रोक होने के कारण कार्य प्रारंभ करने में परेशानी आ रही है। खनन खुलते ही सड़कों पर निर्माण आरंभ हो जाएगा।
- कुंवर ब्रिजेश सिंह, विधायक देवबंद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें