फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रशेखर पर रासुका की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंद्रशेखर पर रासुका की तैयारी
विज्ञापन

सहारनपुर। भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण पर पुलिस और प्रशासन अब रासुका लगाने की तैयारी कर रहा है। रासुका के लिए तथ्य एवं दावे तैयार किए जा रहे हैं। दंगों में रही भीम आर्मी की भूमिका की समीक्षा कर आरोप तय किए जा रहे हैं।
बृहस्पतिवार को एसटीएफ द्वारा भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर को गिरफ्तार किए जाने के बाद पुलिस अब उस पर रासुका लगाने की तैयारी कर रही है। उसके बाद चंद्रशेखर को दूसरी जेल में शिफ्ट कर दिया जाएगा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सहारनपुर में हुए दंगों में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका बताते हुए तथ्य एकत्रित कर रहे हैं। दंगों की पूरी समीक्षा की जा रही है और उस पर आरोप तय किए जा रहे हैं। अभी तक चंद्रशेखर उर्फ रावण पर चार मामले दर्ज हैं। जबकि 19 अन्य मामलों में उसकी भूमिका की जांच की जा रही है। जिससे रासुका लगाए जाने के लिए पुलिस एवं प्रशासन के दावे को मजबूती मिल सके। चंद्रशेखर के साथ अन्य ईनामियों के मामले में भी इस प्रकार की कार्रवाई के लिए समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार का कहना है कि दंगों की पूरी समीक्षा की जा रही है। समीक्षा में रासुका लगाए जाने के आरोपों को तैयार किया जाएगा। समीक्षा के बाद ही इस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें