फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

र्जमाफी में सभी किसानों को शामिल करे सरकार : श्यामवीर

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद(सहारनपुर)। भारतीय किसान संघ के प्रांतीय संयोजक श्यामवीर त्यागी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा कर्जमाफी की घोषणा अच्छा कदम है, लेकिन कर्ज माफी में सभी किसानों को शामिल किया जाए इस पर सरकार को पुनर्विचार करना चाहिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को संगठन कार्यालय पर बैठक में श्यामवीर त्यागी ने कहा कि जो किसान ईमानदारी से समय पर ऋण जमा करते हैं क्या वह सजा के हकदार हैं। देश का किसान और किसान संघ कर्जमाफी के पक्ष में नहीं है, लेकिन पहले ऐसी योजना बने की किसान कर्ज न ले। फसलों का उसे लाभकारी मूल्य सरकार दिलाए। इन सभी मांगों को लेकर किसान संघ के प्रदेश पदाधिकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मिलेंगे। प्रांतीय महामंत्री हरवीर सिंह ने कहा कि बकाया पर ब्याज देकर सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किया है। उन्होंने सरकार से चीनी मिलों पर 1800 करोड़ का ब्याज तत्काल दिलवाने की मांग की है। साथ ही धान का सरकारी मूल्य 2500 रुपये और गेंहू 3000 रुपये और गन्ना मूल्य 400 रुपये कुंतल घोषित किया जाए। जिलाध्यक्ष राहुल त्यागी ने कहा कि सहारनपुर में जातीय हिंसा एक राष्ट्रीय साजिश है। इस हिंसा के पीछे जेएनयू की विचारधारा हो सकती है इसकी सीबीआई से जांच करानी चाहिए। महापुरुषों के नाम पर हिंसा करने वालों का सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए। बैठक में मध्य प्रदेश के किसान आंदोलन में मृतक किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर विक्रम सिंह, धर्मेंद्र पुंडीर, राजपाल सिंह, गीताराम त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सहारनपुर की जातीय हिंसा राष्ट्रीय साजिश, इसकी सीबीआई से जांच कराए सरकार
महापुरुषों के नाम पर हिंसा करने वालों का हो सामाजिक बहिष्कार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें