फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1213 ने किया मत का प्रयोग

Sat, 17 Dec 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
मतदान करते जाते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2016-17 के लिए सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार को मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। 1322 मतदाताओं में से 1213 मतदाताओं ने वोट डाले। मतगणना शनिवार को की जाएगी।
विज्ञापन


दिवानी, कचहरी परिसर में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव के लिए सुबह 10 बजे मतदान शुरू हुआ। मतदान के लिए कचहरी परिसर में चार बूथ बनाए गए। मतदाताओं में चुनाव को लेकर भारी उत्साह नजर आया।

सुबह बूथों पर भारी भीड़ लगी रही। 2 बजे तक लगभग 80 प्रतिशत मतदान हो गया था।  कचहरी के गेट से ही उम्मीदवारों के समर्थक अपने प्रत्याशियों के पक्ष में मतदाताओं से वोट करने की अपील कर रहे थे। शाम चार बजे तक मतदान किया गया। कुल 91.75 मतदान हुआ।
विज्ञापन


1322 सदस्य अधिवक्ताओं में से 1213 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग कर उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद कर दिया। बूथ नंबर 1 पर 385, बूथ नंबर 2 पर 378, बूथ नंबर 3 पर 260 तथा बूथ नंबर 4 पर 190 मतदाताओं ने वोट डाले।

चुनाव की व्यवस्था में मुख्य चुनाव अधिकारी केपी सैनी, अक्षर मित्र वत्स, मुनव्वर आफताब, नीरज सैनी, आनंद गुप्ता, ब्रजेश कपिल, मेघराज चौधरी, प्रणय ने सहयोग किया।

सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन का मतदान संपन्न होने के बाद तीनों गुटों के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद हो गया है। शनिवार को प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा खुलेगा।
विज्ञापन


किसके हाथ होगी एसोसिएशन की कमान और किसकी होगी कार्यकारिणी। शनिवार की सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी और शाम तक फैसला सबसे सामने आ जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें