प्लास्टिक कचरे से भरे बोरे ट्रक में लादते निगम कर्मचारी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नगर निगम ने कचरे से कमाई शुरू कर दी है। शहर में बने एमआरएफ (मैटीरियल रिकवरी फैसीलिटी) सेंटरों पर 120 क्विंटल मल्टीलेयर प्लास्टिक इकट्ठा की गई है, जिसे दिल्ली के वेस्ट एनर्जी कंवर्जन प्लांट में भेजा गया है।
शहर में 12 एमआरएफ सेंटर चल रहे हैं, जहां वार्डों से कचरा लाकर उसे छांटा जाता है। प्लास्टिक, लोहा, कांच अलग निकालकर रीसाइक्लिंग के लिए भेजा जाता है, जबकि कचरे से खाद बनाई जाती है। बीते करीब आठ माह में नगर निगम के एमआरफ सेंटरों पर 120 क्विंटल प्लास्टिक इकट्ठा की गई है। मल्हीपुर रोड स्थित यमुना एक्शन प्लांट से उक्त प्लास्टिक को ट्रकों में लादकर दिल्ली के लिए रवाना किया गया। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया आईटीसी के सहयोग से नगर निगम ने यह एक अनूठा प्रयास शुरू किया है, जो बहुत सुखद है। जितना भी मल्टीलेयर प्लास्टिक पिछले दिनों निगम ने एकत्रित किया था आज उसे रीसाइक्लिंग के लिए दिल्ली भेजा जा रहा है। वहां की एक कंपनी के साथ आईटीसी व नगर निगम का एमओयू साइन हुआ है। उन्होंने बताया कि अब प्रत्येक सप्ताहवार प्लास्टिक दिल्ली भेजी जाएगी। इस मौके पर अमित तोमर, रौनी, पामिश, लिपिका सत्पथी, उमंग, मयंक पांडेय, शिवानी, मनीष मल्होत्रा, विकास श्रीवास्तव, सुशील, अंकित, मो. अर्श, तबरेज, नरेश और मीडिया प्रभारी डॉ. वीरेंद्र आजम मौजूद रहे।
प्लास्टिक कचरे से भरे ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह- फोटो : SAHARANPUR