मौसम में बदलाव आने के साथ ही बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। जिसके चलते सहारनपुर जनपद के सरकारी अस्पतालों में पैरासिटामोल की खपत बढ़ गई है। दो महीने में जिला अस्पताल में 1.20 लाख पैरासिटामोल की टैबलेट खप गई। बुखार के मरीजों को डॉक्टर इलाज के दौरान पैरासिटामोल की गोली खाने की सलाह दे रहे हैं।
जुलाई महीने के मुकाबले अगस्त माह में वायरल बुखार, टायफाइड के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। वहीं अब डेंगू के नए मरीज भी आने लगे हैं। जिले में डेंगू संक्रमितों की संख्या दो है, जबकि कम प्लेटलेट्स की शिकायत वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शहर के निजी चिकित्सकों के यहां ऐसे मरीज भर्ती हो रहे हैं, जिनके खून की जांच में प्लेटलेट्स कम निकल रही है।