फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत आदर्श बनाने का दिया जाएगा टॉस्क

विज्ञापन
विज्ञापन
120 ग्राम पंचायतें बनाईं जाएंगी मॉडल
विज्ञापन

गुजरात व महाराष्ट्र का दौरा कर ग्राम प्रधान सीखेंगे गुर
पहले चरण में 120 ग्राम पंचायतों बनाई जाएंगी मॉडल
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिले की ग्राम पंचायतों को आदर्श बनाने के लिए विशेष अभियान के तहत पहले चरण में 120 ग्राम पंचायतों को आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में विकसित किया जा रहा है। इनकों प्रदेश में मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। इसके लिए ग्राम प्रधानों को टॉस्क देने के साथ ही गुजरात और महाराष्ट्र की आदर्श ग्राम पंचायतों का दौरा कराया जाएगा। ताकि वह ग्राम पंचायत को बेहतर बनाने के गुर सीख सकें।
जिले के 11 विकास खंड की 884 ग्राम पंचायतों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हुए करीब दस माह बीत चुके हैं। इनमें कई ग्राम प्रधान ऐसे हैं, जो पहली बार निर्वाचित हुए हैं। इनके सहित सभी ग्राम प्रधानों को ग्राम पंचायतों को स्वच्छ और सुंदर बनाने को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय और ग्राम सचिवालय बनाने का कार्य हुआ है, लेकिन अब 120 ग्राम पंचायतों को आदर्श ग्राम पंचायत बनाने की कवायद शुरू होगी। इसको लेकर पंचायत राज विभाग की ओर से इन ग्राम प्रधानों को टॉस्क दिया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों से लिए जाएंगे सुझाव
ग्राम पंचायत को बेहतर बनाने को प्रधानों के अलावा ग्रामीणों के भी सुझाव लिए जाएंगे। इसके साथ ही कई ग्राम प्रधानों को गुजरात और महाराष्ट्र की आदर्श ग्राम पंचायतों का दौरान पंचायत राज विभाग कराएगा। ताकि यह ग्राम प्रधान वहां की ग्राम पंचायत देखकर अपनी ग्राम पंचायत को बेहतर करने के गुर सीख सकें। इसके लिए ग्राम पंचायतों और प्रधानों की सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

इन कार्यों पर किया जाएगा फोकस
- ग्राम पंचायत के तालाबों का सुंदरीकरण होगा
- ग्राम सचिवालय अत्याधुनिक और वाईफाई की सुविधा से लैस होंगे
- कूड़ा डलवाघर बनाया जाएगा। जगह-जगह कूड़ा नहीं डाला जाएगा
- स्वच्छता के प्रति ग्रामीणों में जागरूकता लाई जाएगी
- व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा
- विद्यालयों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगेंगे
- ग्राम पंचायतों में पार्क भी विकसित किए जाएंगे
- व्यायाम स्थल और खेल मैैदान विकसित किए जाएंगे
- मनेगा के तहत छोटे-छोटे 74 कार्य कराए जाएंगे
आदर्श ग्राम पंचायतें बनाई जाएंगी। इसको लेकर ग्राम प्रधानों को दूसरे प्रदेशों का दौरा कराने के साथ टॉस्क दिया जाएगा। पंचायत राज विभाग के सहयोग से ग्राम पंचायतों में कार्य होगा। इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। -विजय कुमार, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें