फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में आई 12 शिकायतें, एक का निस्तारण

विज्ञापन
डीएम और अन्य अफसरों के सामने शिकायत रखते फरियादी। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। करीब पांच महीने बाद शुरू हुए संपूर्ण समाधान दिवस में मंगलवार को 12 शिकायतें आईं। तहसील गेट पर ही थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था रखी गई। सभागार में जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का भी ध्यान रखा गया।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील सदर सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सभागार गेट के बाहर लोगों की लाइन लगी रही। सोशल डिस्टेंसिंग के लिए पुलिसकर्मी और होमगार्ड लोगों को दूरी बनाने पर जोर देते रहे। इस दौरान जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, एसएसपी डॉक्टर एस चनप्पा, सीडीओ प्रणय सिंह, एसडीएम सदर अनिल कुमार सिंह, डीएसओ सतीश कुमार मिश्र, बीएसए रामेंद्र कुमार सिंह आदि जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
बोले फरियादी
संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे कई फरियारियों ने बताया कि उन्हें संपूर्ण समाधान दिवस की जानकारी नहीं थी। वे अपनी समस्याएं लेकर कलक्ट्रेट और तहसील पहुंचे थे। गांव घुन्ना के सुरेंद्र पारिवारिक विवाद के चलते वहां पहुंचे। उन्हें पुलिस की सहायता की दरकार थी। गांव नगला खारी के राजकुमार को गांव की आबादी में अपना नाम दर्ज कराना था। गांव वाजिदपुर मजबता के प्रीतम सिंह रास्ते में अवैध कब्जा होने के कारण हो रहे अवरोध को हटवाने की शिकायत लेकर संपूर्ण समाधान दिवस पहुंचे थे। न्यू आवास विकास कालोनी के अम्भन सिंह अतिक्रमण की शिकायत को लेकर आए थे। नंदपुरी कालोनी की प्रेमवती बढे़ हुए भवन टैक्स की शिकायत को लेकर संपूर्ण समाधान दिवस पहुंची थीं। उनके शिकायतों निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

इन विभागों की आई शिकायतें
विकास संबंधी ------ 02
नगर निगम -------- 05
राजस्व ------------ 02
पुलिस ------------- 03
- तहसीलदार सदर गोपेश तिवारी ने बताया कि लंबे समय के बाद हुए संपूर्ण समाधान दिवस में अपेक्षाकृत कम शिकायतें आई। इसका बड़ा कारण कम लोगों को इसकी जानकारी होना है। 12 शिकायतें आई। इनमें से एक का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया है।

अफसरों के सामने फरियाद रखतीं महिलाएं।- फोटो : SAHARANPUR

फरियादियों की शिकायतों को दर्ज करती टीम।- फोटो : SAHARANPUR

सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे फरियादी की थर्मल स्क्रीनिंग करते कर्मचारी।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें