फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगोह में प्रधानी के लिए 1165 ने किए नामांकन दाखिल

विज्ञापन
बालियाखेड़ी ब्लाक पर प्रधान व बीडीसी के लिये नामांकन करने के लिये लगी लाइन - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गंगोह/नानौता/सरसावा (सहारनपुर)। जिले के 11 विकास खंडों पर रविवार को दूसरे दिन भी ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के लिए बड़ी संख्या में नामांकन पत्र दाखिल किए गए। देर रात तक नामांकन पत्रों की गिनती का कार्य ब्लाक मुख्यालयों पर जारी रहा। अब दो दिन पांच और छह अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि सात अप्रैल को नाम वापस लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन

गंगोह ब्लाक में प्रधानी के लिए दूसरे दिन 465, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 243 तथा ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए 1266 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। यहां प्रधानी के लिए कुल 1165, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 529 और ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए कुल 1565 नामांकन दाखिल किए गए हैं।
नानौता विकास खंड में नामांकन के दूसरे दिन ग्राम प्रधानों के 176, बीडीसी के 143 और ग्राम पंचायत सदस्यों के 527 नामांकन पत्र दाखिल हुए। इस ब्लाक में दोनो दिनों में ग्राम प्रधानों के 503, बीडीसी के 381 और ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए 646 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।
विज्ञापन

सरसावा ब्लाक में नामांकन के दूसरे तथा अंतिम दिन प्रधानी के लिए 221, बीडीसी के लिए 160 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। इस ब्लाक में प्रधानी के लिए कुल 888 तथा बीडीसी के लिए 494 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

रामपुर मनिहारान में नामांकन को जुटी भीड़- फोटो : SAHARANPUR

साढौली कदीम में नामांकन के लिए कतार में लगे प्रत्याशी- फोटो : SAHARANPUR

मुजफ्फराबाद में नामांकन के लिए कतार में लगे प्रत्याशी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें