सहारनपुर। मोरगंज व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने हर्षोल्लास के साथ होली मनाई। व्यापारियों ने अबीर गुलाल उड़ाते हुए जमकर धमाल मचाया। पदाधिकारियों ने मोरगंज बाजार में एक-एक दुकान पर पहुंचकर व्यापारियों को चंदन का तिलक और गुलाल लगाया। इस दौरान अध्यक्ष दिनेश कुमार जैन, राकेश मित्तल, अभिषेक मित्तल, शिवम बसंल, जयदीप जैन, मनोज बसंल, सुमित जैन, अमित जैन, शंकर, दीपक कुमार मौजूद रहे।
होली के रंग मेहंदी के संग
सहारनपुर। बेहट रोड स्थित गांव ज्ञानागढ़ में अर्चना ग्रामोद्योग सामाजिक संस्थान के तत्वाधान में चल रहे ब्यूटी पार्लर शिविर में होली की पूर्व संध्या पर होली के रंग मेहंदी के संग कार्यक्रम का आयोजन किया। समाजसेवी निशा गर्ग व सरदार दलजीत सिंह कोचर ने कहा कि हमें भेदभाव भुलाकर हर्षोल्लास के साथ होली मनानी चाहिए। इस दौरान वीपी अरोड़ा, सुनीता, नीलू रानी, सीमा, सुनीता, शीतल, राधा, मीना, आरती, भारती मौजूद रहे।