फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्संग में आए नेपाल के नागरिक का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। राधा स्वामी सत्संग केंद्र पिलखनी में नेपाल से आया एक युवक संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया। सत्संग समापन के कई दिन बाद तक वह घर नहीं पहुंचा, जिसके बाद परिजनों और उसके साथियों ने सरसावा थाना पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन

नेपाल के थाना घनघड़ी निवासी उदासा रानी ने बताया कि 15 दिन पूर्व वह अपने साथियों संग सहारनपुर के पिलखनी स्थित राधा स्वामी सत्संग केंद्र में शामिल होने आए थे। उनका साथी देवदत्त राणा पांच मार्च को सत्संग केंद्र से लापता हो गया था। काफी तलाश करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चला। कॉल करके देवदत्त के परिजनों से पूछा गया, लेकिन देवदत्त घर भी नहीं पहुंचा। परिजनों ने थाना सरसावा में गुमशुदगी दर्ज कराकर देवदत्त राणा को तलाश कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें