फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। घंटाघर चौराहे पर ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की शनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन मृतक की शनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने ट्रक चालक और उसके सहयोगी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र में घंटाघर चौराहे पर सोमवार रात करीब 12 बजे एक युवक सड़क पार कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक अंबाला रोड की ओर से तेज गति से आ गया। युवक ने बचने का प्रयास किया, लेकिन युवक ट्रक की चपेट में आ गया और ट्रक के पहिए से कुचलकर मौके पर ही युवक की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर ट्रक चालक एवं उसके सहयोगी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मृतक युवक की शनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें