फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता की बरामदगी को लेकर वाल्मीकि समाज ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एक सप्ताह से लापता नंदपुरी कालोनी निवासी व्यक्ति की बरामदगी की मांग को लेकर लोगों ने मंगलवार शाम पुराना शुगर मिल पुलिस चौकी पर प्रदर्शन किया। पुलिस द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद ही लोग शांत हुए।
विज्ञापन

कुतुबशेर थाना क्षेत्र की नंदपुरी कालोनी निवासी अरुण कुमार ने बताया छह फरवरी को उसके पिता रमेश कुमार के जानकार गंगोह निवासी अपने एक अन्य साथी के साथ उनके घर आए और उसके पिता को यह कहकर अपने साथ ले गए कि उन्हें शुगर मिल पर किसी से मिलना है। इसके बाद से उसके पिता रमेश कुमार न तो घर लौटे और न ही उनका कुछ पता चल पाया है। लापता रमेश की बरामदगी की मांग को लेकर मंगलवार शाम लोग गंगोह रोड स्थित पुराना शुगर मिल पुलिस चौकी पर पहुंचे और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि सूचना दिए जाने के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस के आश्वासन पर लोग शांत हुए। प्रदर्शन करने वालों में जिला वाल्मिकी सभा के अध्यक्ष ब्रजमोहन सूद, अजय बिरला, संजय प्रधान, रोहित चनालिया, संजय सूद, रजत चौटाला, अरुण चनालिया समेत काफी संख्या में लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें