फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुर्जर पांच प्रतिशत आरक्षण के हकदार: संजय तेगवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुुर्जर पांच प्रतिशत आरक्षण के हकदार : संजय तेगवाल
विज्ञापन

सहारनपुर। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति की बैठक में राजस्थान में चल रहे गुर्जर आरक्षण आंदोलन का समर्थन किया गया। उन्होंने कहा कि देश में गुर्जर समाज की सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक स्थिति खराब है।
शनिवार को पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में हुई बैठक में संरक्षक मंडल के सदस्य संजय तेगवाल ने कहा कि राजस्थान में आरक्षण को लेकर गुर्जर समाज लंबे समय से संघर्षरत है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों और प्रशासनिक सेवाओं में गुर्जर समाज का प्रतिनिधित्व नगण्य है। भारत का संविधान सभी वर्गों को बिना भेदभाव अवसर प्रदान करता है। इसलिए गुर्जर समुदाय की पांच प्रतिशत आरक्षण की मांग पूर्णतया संवैधानिक है। उन्होंने कहा कि पूर्वाग्रह से ग्रसित मानसिकता के चलते संघर्षरत इस समुदाय की मांग की अनदेखी की जा रही है। सामान्य वर्ग के लोगों को 10 प्रतिशत आरक्षण बिना मांगे और बिना किसी आंदोलन के दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समिति राजस्थान में कर्नल किरोडी सिंह बैँसला से संपर्क कर जल्द ही राष्ट्रव्यापी आंदोलन की रूपरेखा बनाएगी। 17 फरवरी से धरना प्रदर्शन कर सहारनपुर से इसकी शुरूआत की जाएगी। उन्होंने जहरीली शराब से मरे लोगों के परिवार के लिए मुआवजा और एक आश्रित को सरकारी नौकरी देने और घटना की मजिस्ट्रेटी जांच की मांग की। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष साधूराम और संचालन रविन्द्र कुमार गौतम ने किया। इस दौरान ब्रजपाल सहगल, सतेंद्र कुमार गौतम, देशराज सिंह, रणधीर सिंह, डॉक्टर अरविंद कुमार, अनुराग, मनीष कुमार, ब्रजेश कुमार, प्रदीप कुमार, सुनील कुमार, विमलाकांत, सुमेरचंद, धन प्रकाश, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें