भाजपा के नए कार्यालय का उद्घाटन
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित पार्श्वनाथ कॉलोनी में 500 गज में बनाए गए भाजपा के चार मंजिला नए कार्यालय का उद्घाटन किया गया। फीता काटने के दौरान फोटो खिंचवाने को लेकर पदाधिकारियों में होड़ रही। इसके साथ ही हवन-यज्ञ कर भाजपाइयों ने एक-दूसरे मिठाई खिलाकर बधाई दी।
बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुलंदशहर से प्रदेश में बनाए गए 51 नए कार्यालयों का एक साथ उद्घाटन किया। सहारनपुर के नए कार्यालय में विभाग प्रचारक प्रीतम, क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल, लोकसभा प्रभारी सुभाष शर्मा, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, लोकसभा विस्तारक मनोज सैनी ने मंत्रोचारण के साथ हवन-यज्ञ कराया। इसके पश्चात नए कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। तब, फोटो खिंचवाने को लेकर भाजपाइयों में होड़ रही।
इस दौरान पूर्व विधायक लाजकृष्ण गांधी, राजीव गुंबर, महावीर राणा, मनोज चौधरी, राहुल लखनपाल शर्मा, अमित वर्मा, अभय चौधरी, एम. आजाद अंसारी, राजकुमार त्यागी, सुरेंद्र शर्मा, मेलाराम पंवार, अमित गगनेजा, ज्योति अग्रवाल, वर्षा चोपड़ा, नरेश धनगर, किशोर शर्मा, नीरज माहेश्वरी, मनोज ठाकुर, रेखा धींगड़ा, मनोज कपूर, विरेंद्र पुंडीर, विपिन चौधरी, विपिन सलूजा, सारिका वालिया, अनिल मित्तल, शीतल विश्नोई मौजूद रहे।
अभी अधूरा है कार्यालय का काम
सहारनपुर। भाजपा ने आनन-फानन में नए कार्यालय का उद्घाटन कर दिया, लेकिन कार्यालय का काम अभी अधूरा है, जो करीब पांच से छह माह में पूरा होगा। जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप का कहना है कि हाईकमान के निर्देशानुसार उद्घाटन किया गया है। क्योंकि, बुलंदशहर से राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रदेश भर में एक साथ 51 कार्यालयों का उद्घाटन बुधवार को किया है। इनमें सहारनपुर भी शामिल है।