फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरहा ने दिल्ली पुलिस के डीसीपी को दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सुप्रीम कोर्ट में तीन तलाक की पीड़िताओं की पैरवी करने वाली अधिवक्ता फरहा फैज पर हुए हमले के मामले में मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। फरहा फैज ने सोमवार को दिल्ली के डीसीपी से मुलाकात कर घटना के बारे में जानकारी दी। हमले में जिस साकिब का चेहरा फरहा फैज ने पहचाना है, उसे एनआईए की टीम ने पिछले दिनों संदिग्ध आतंकी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

फरहा फैज ने बताया कि 2016 में ट्रेन में सवार युवकों ने उन पर हमला किया था। उस मामले में दिल्ली के निजामुद्दीन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में 164 का बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज होना है, जिसके लिए वह सोमवार को दिल्ली पहुंची। उन्होंने बताया कि बयान दर्ज होने से पहले दिल्ली पुलिस के डीसीपी दिनेश कुमार गुप्ता ने अपने दफ्तर बुलाकर पूरे प्रकरण की जानकारी ली। फरहा फैज ने बताया कि हमलावरों में शामिल एक युवक को उन्होंने पहचान लिया है, जो कुछ दिन पहले ही एनआईए की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है। इस पर दिल्ली पुलिस के डीसीपी ने मामले में एनआईए के अधिकारियों से भी वार्ता की। फरहा फैज ने बताया कि डीसीपी दिनेश कुमार गुप्ता ने मामले में गंभीरता से जांच कराने के साथ ही जल्दी ही 164 के बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें