फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धाभाव से की 291 के मूर्तियों की स्थापना

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मोहल्ला चौधरियान स्थित जैन मंदिर में 250 वर्ष बाद एक बार फिर 291 श्रीजी की मूर्तियों की विधि-विधान से स्थापना की गई। इंद्र-इंद्राणी बने पुरुष महिलाओं ने प्रभु के गीतों पर नृत्य किया। इसके साथ श्रद्धाभाव से श्रीजी का अभिषेक किया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला चौधरियान स्थित जैन मंदिर नंदीश्वर द्वीप में 291 मूर्तियों की स्थापना कार्यक्रम का शुभारंभ जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन, महापौर संजीव वालिया, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने किया। मंदिर के शिखर पर कलश और छत्र चढ़ाए गए। धोती-दुपट्टे और मुकुट धारण कर इंद्र-इंद्राणी बने जैन समाज के लोग जब श्रीजी को शीश पर लेकर चले तो हर तरफ जयकारे गूंज उठे। भजनों पर महिलाएं नृत्य करती रहीं। तीन दिवसीय वेदी शुद्धि प्रतिष्ठा कार्यक्रम विधिविधान से मूर्तियों को उनके मूल स्थान पर विराजमान कर संपन्न हो गया।
जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन ने बताया कि भगवान महावीर की मूर्ति विरेंद्र जैन, आशु जैन, प्रभु अभिनंदन की मूर्ति को मंजू जैन, भगवान पारसनाथ की मूर्ति को शशांक जैन, मुख्य छत्र को पवन जैन, यज्ञनायक यंत्र को स्थापित करने का सौभाग्य सचिन जैन को प्राप्त हुआ। मंदिर के नौ शिखर पर कलश प्रवीण जैन, प्रदीप जैन, सचिन जैन, सुरेश जैन, अतुल जैन, अनुज जैन, शोभा जैन, मंजू जैन ने चढ़ाए। महापौर संजीव वालिया ने कहा कि इस पुण्य कार्य में शामिल होना उनके लिए अकल्पनीय है। पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि वह मंदिर में मात्र दर्शन करने आए थे, लेकिन जब उन्हें पता चला कि 250 वर्ष बाद मूर्तियों की पुन: स्थापना हो रही है, तो उन्होंने प्रभु को अपने शीश पर धारण कर पुण्य लाभ कमाया। भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश कुमार जैन ने कहा की वह हमेशा जैन समाज के प्रति समर्पित हैं। इस दौरान दीपक जैन, राजीव जैन, विपिन जैन, नवीन जैन, रविंद्र जैन, अनिल जैन, चौधरी विजेंद्र जैन, प्रवीन कुमार जैन, श्रेयांश जैन, प्रमोद कुमार जैन, हर्ष जैन, अनिल जैन, चंद्र जैन, कुलभूषण जैन, संजीव जैन, चौधरी श्रीपाल जैन, हंस कुमार जैन ,चौधरी श्रेयांश जैन, अजीत जैन, सुदेश जैन, विशाल जैन, विवेक जैन, अनुज जैन, प्रवीन जैन, राकेश जैन, संजय जैन, प्रकाम जैन, नमन जैन, संदीप जैन, मनीष जैन, मनोज जैन, बोबी जैन, प्रभात जैन, अजय जैन , अरूण जैन, अतुल जैन, रजत जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें