फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बन्हेड़ा खास स्टेशन का नाम अटल बिहारी वाजयेपी रखे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। हिंदू स्वाभिमान संघर्ष समिति के संयोजक एवं विहिप धर्म प्रसार के प्रांत मंत्री विकास त्यागी ने केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा से दिल्ली में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। जिसमें रेलवे के प्रस्तावित ओवरब्रिज को रणखंडी रोड पर बनाने तथा देवबंद रुड़की रेलमार्ग पर प्रस्तावित बन्हेड़ा खास रेलवे स्टेशन का नाम अटल बिहारी वाजयेपी के नाम पर रखे जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि रेलवे क्रासिंग 69 पर ओवरब्रिज प्रस्तावित है। जिसे रेलवे रोड की तरफ से बनाने की योजना बनाई जा रही है, लेकिन जनहित की समस्या को ध्यान में रखते हुए इसे रणखंडी रोड की तरफ बनाया जाना चाहिए। दूसरे देवबंद रुड़की रेलमार्ग पर प्रस्तावित रेलवे स्टेशन का नाम बन्हेड़ा खास न कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा जाए। यह स्टेशन माजरी, साल्हापुर, सलूनी व माजरी आदि गांवों के रकबे में प्रस्तावित है जो गांव के स्टेशन से 100 व 400 मीटर दूरी पर हैं, जबकि बन्हेड़ा खास से इसकी दूरी महज 2 किमी है। स्टेशन में इस गांव का रकबा मात्र 15 प्रतिशत है। इसलिए स्टेशन का ना बन्हेड़ा खास रखे जाने का कोई औचित्य नहीं है। साथ ही पूर्व में किए गए वायदे के अनुसार देवबंद में देहरादून-दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस और गोल्डन टैंपल ट्रेनों के स्टापेज की मांग भी की गई। विकास त्यागी ने बताया कि रेल राज्यमंत्री ने तीनों बिंदुओं पर जनभावनाओं और समस्याओं को ध्यान में रखते हुए ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें