फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनखेड़ा में माहौल बिगाड़ने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। गांव नैनखेड़ा में शनिवार रात कुछ असामाजिक तत्वों ने डा. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर कालिख डालकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। इससे दलितों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस ने रात में ही पेंटर को बुलाकर दूसरा चित्र बनवाया और आक्रोशित लोगों को शांत किया।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान थाने के गांव नैनखेड़ा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में स्वच्छ भारत मिशन के दौरान पेंटिंग का कार्य चल रहा है। विद्यालय की दीवार पर डा. भीमराव अंबेडकर का चित्र बनाया गया था। शनिवार की रात कुछ असामाजिक तत्वों ने उनके चित्र पर कालिख पोत दी। इसकी खबर जैसे ही ग्रामीणों को लगी तो बड़ी संख्या में लोग विद्यालय पर जमा हो गए और उनमें आक्रोश पैदा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों का शांत करने का प्रयास किया। इस पर ग्रामीणों ने बाबा साहब का नया चित्र बनाने और दोषियों का पता लगाकर उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग उठाई। पुलिस ने रात में ही पेंटर को बुलाकर बाबा साहब का दूसरा चित्र बनवाया और जांच कर जल्द ही इस कृत्य में शामिल रहे अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद ही ग्रामीण शांत हुए। थाना प्रभारी एसके राणा ने बताया कि मामले को शांत कर दिया गया है। गांव में किसी प्रकार का कोई तनाव नहीं है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने इस घटना को लेकर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। दोषियों का पता लगाकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी उपेंद्र अग्रवाल का कहना है कि नैनखेड़ा में एक स्कूल में स्वच्छता अभियान के तहत पेंटिंग बनाई गई थी। जिसे किसी ने खराब कर दिया था। रात में ही दूसरी पेंटिंग बनवा दी गई। मामले को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें