फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री लेंगे सहारनपुर और मेरठ मंडल की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर आएंगे। सीएम सहारनपुर और मेरठ मंडल के पार्टी नेताओं की बैठक लेंगे। 29 को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और 30 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के आने की संभावना है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सहारनपुर दौरा प्रस्तावित है। सीएम के आगमन को लेकर पार्टी नेताओं और प्रशासन में हलचल तेज हो गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर मुख्यमंत्री सहारनपुर और मेरठ मंडल के पार्टी पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों और कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। 30 सितंबर को मुख्यमंत्री की आने की संभावना है, लेकिन अभी तारीख तय नहीं हो पाई है। इस संबंध में पार्टी हाईकमान से वार्ता चल रही है। 29 सितंबर को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के देवबंद में एक निजी कार्यक्रम में आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें