फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने किया तहसील सदर का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रमुख सचिव ने किया तहसील सदर का निरीक्षण
विज्ञापन

सहारनपुर। जिले के नोडल अधिकारी और प्रदेश के प्रमुख सचिव राजमणि यादव ने बृहस्पतिवार को सदर तहसील का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम कोर्ट में मुकदमों की स्थिति, अभिलेख और स्टांप वादों की फाइलों को देखा। साथ ही उन्होंने कार्य में ओर अधिक सुधार लाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कानूनगो के साथ बैठक भी की। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तहसील सदर का प्रमुख सचिव राजमणि यादव ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले उप जिलाधिकारी कोर्ट में चल रहे मुकदमों की स्थिति देखी। उन्होंने धारा 24, 107,116 और 110 जी से जुड़ी फाइलों का निरीक्षण किया। प्रमुख सचिव ने पूछा कि 107,116 के वाद अधिक क्यों बढ़ रहे हैं। इसकी जांच कराई जाए। उन्होंने वादों से संबंधित जानकारी भी प्राप्त की। इसके बाद प्रमुख सचिव ने सभी थानाध्यक्षों को अभिलेखों के साथ बुलाकर वार्ता की। उन्होंने तहसील के संग्रह विभाग का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टांप वादों की फाइलों का निरीक्षण करते हुए उनका मिलान भी किया। बाद में प्रमुख सचिव ने तहसील के कानूनगो के साथ बैठक की। उन्होंने कार्य को संतोषजनक बताते हुए अभी ओर सुधार लाने के निर्देश दिए। इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर परमानंद झा, तहसीलदार सदर प्रीति सिंह सहित अन्य अधिकारी भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें