फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा जागृति का संदेश देंगे पीएमआरएल के विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह। पूरनमल रामलाल डिग्री कालेज में चार दिवसीय कार्यशाला में सत्र 2018 के मेधावियों को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को समाज में शिक्षा जागृति का संदेश देने और अपने आस-पास के निरक्षर व्यक्तियों को साक्षर बनाने का संकल्प भी दिलाया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य डा. पवन बंसल ने बताया कि कार्यशाला का आरंभ शिक्षक दिवस पर किया गया था और अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न की गई। कार्यशाला में आधुनिक युग के बदलते परिवेश में पारंपरिक शिक्षा पद्धति और आधुनिक डिजिटल शिक्षा पद्धति विषय पर चर्चा की गई। दोनों शिक्षा पद्धतियों की तुलना करते हुए डिजिटल शिक्षा पद्धति के महत्व, आवश्यकता और इसमें आने वाली समस्याओं और उनके समाधान को विद्यार्थियों के साथ साझा किया गया। इसके उपरांत मेधावियों को सम्मानित किया गया। प्राचार्य ने बताया कि बीए प्रथम वर्ष में पिंकी ने प्रथम, वंदना शर्मा ने द्वितीय एवं काजल शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। बीकॉम प्रथम वर्ष में वंशिका ने प्रथम, सलोनी ने द्वितीय एवं काजल सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बीएससी प्रथम वर्ष बायों में मयूरी गर्ग ने प्रथम, स्वाति ने द्वितीय एवं शुयबा सिद्दकी ने तृतीय, बीएससी द्वितीय वर्ष बायो में मानसी मित्तल ने प्रथम, फरमान अली ने द्वितीय एवं भारती सारन ने तृतीय स्थान पाया। बीएससी प्रथम वर्ष मैथ में शिवया गर्ग ने प्रथम, कन्हैया कुमार ने द्वितीय, आंचल जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बीएससी द्वितीय वर्ष मैथ में अविशि चौधरी प्रथम, अनुराधा द्वितीय एवं पूजा सिंह तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें