फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम की चेतावनी से दुकानदारों में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की चेतावनी से दुकानदारों में हड़कंप
विज्ञापन

सहारनपुर। सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए नगर निगम जल्द अभियान छेड़ने वाला है। जैन कालेज रोड और दिल्ली रोड के दुकानदारों, रेहड़ी और खोखे वालों को अतिशीघ्र ही सड़कों से हटने के लिए कहा गया है। इसे लेकर दुकानदारों, रेहड़ी लगाने वालों और खोखा स्वामियों में हड़कंप मच गया है।
वेंडिंग जोन नहीं होने की वजह से शहर भर में सड़कों किनारे फल और सब्जी की रेहड़ियां, पान आदि के खोखे रखे हुए हैं। इसके अलावा स्थायी दुकानदारों ने भी सड़कों पर स्थायी और अस्थाई अतिक्रमण किया हुआ है। इसकी वजह से शहर की सड़कों पर जाम रहता है। नगर निगम की गाड़ी सड़कों पर घूमकर दुकानदारों तथा रेहड़ी और खोखे लगाने वालों को चेतावनी दे रही है। तीन दिन में अतिक्रमण न छोड़ने पर जेसीबी से अतिक्रमण को ध्वस्त करने तथा रेहड़ियों और खोखों को जब्त करने की बात कही गई है। इसे लेकर संबंधित लोगों में हड़कंप है। जैन कॉलेज रोड पर रेहड़ी लगाने वाले उमर, राजकुमार और विक्की ने बताया कि नगर निगम ने कुछ दिन पहले उन्हें वैंडिंग जोन बनाकर देने की बात कही थी। अब नगर निगम बिना वैंडिंग जोन बनाए उन्हें रेहड़ियां हटाने को कह रहा है। ऐसे में वह अपने बच्चों का पेट कैसे पालेंगे। उनकी मांग है कि पहले उन्हें वैंडिंग जोन बनाकर जगह मुहैया कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
केवल रेहड़ियों से पॉलिथीन जब्त करने से नाराजगी
फोटो समाचार
सहारनपुर। नगर निगम की टीम ने शनिवार को पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। दिल्ली रोड पर फल और सब्जी विक्रेताओं से करीब 13 किलोग्राम पॉलीथिन जब्त की गई। नगर निगम की कार्रवाई पर सब्जी एवं फल विक्रेता एसोसिएशन ने नाराजगी व्यक्त की है। अध्यक्ष प्रवीण सैनी का आरोप है कि नगर निगम की टीम ने केवल रेहड़ी वालों से पॉलीथिन जब्त की है, जबकि बड़ी दुकानों में जाने तक की जरूरत नहीं समझी। बड़े दुकानदार भी प्रतिबंधित पॉलीथिन का इस्तेमाल कर रहे हैं। आरोप लगाया कि रेहड़ी वालों से पांच हजार रुपये तक जुर्माना वसूला गया है। जो भी व्यक्ति जुर्माना देने से मना कर रहा था उसकी जेब में हाथ डालकर पैसा निकाला गया। इस कार्रवाई में भेदभाव नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें