आरटीआई कानून को कमजोर करने में प्रयास में है भाजपा : रामकिशन
देवबंद। सपा नेता रामकिशन सैनी ने कहा कि जब से केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 को खत्म एवं कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है।
बुधवार को मोहल्ला सैनी सराय स्थित सपा कार्यालय पर बैठक में उन्होंने कहा कि आज किसी भी विभाग में लोक सूचना अधिकारी किसी भी आवेदनकर्ता को जवाब नहीं देेते हैं। बल्कि 30 दिन ऐसे ही निकाल देते हैं। उन्होंने कहा कि आरटीआई कार्यकर्ताओं का मानसिक शोषण किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश सूचना आयोग केवल नाममात्र का रह गया है। यह कानून का उल्लंघन है। चौधरी प्रविंदर कुमार ने कहा कि सूचना का अधिकार कानून अब तक के सबसे अच्छे कानून में शामिल है। जिसके कारण अनेकों विभागों में भ्रष्टाचार का खुलासे में मदद कर रहा है। इसके लिए हमने हाईकोर्ट में याचिका डालने का आह्वान किया। अध्यक्षता दीवान सैनी व संचालन राजू सैनी ने किया। इस मौके पर चौधरी शमशाद, सोमपाल सैनी, सूरजभान सैनी, रामपाल सैनी, मुजस्सिम गौड़, अमजद अली, बाबर हयात, शिवकुमार सैनी, अंकित, नीरज, हरपाल, प्रेमचंद सैनी, सांवत सैनी, कर्म सिंह, विनोद पुंडीर आदि रहे।