फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में बाढ़ से देहरादून-बांद्रा एक्सप्रेस रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई में बाढ़ से देहरादून-बांद्रा एक्सप्रेस रद्द
विज्ञापन

सहारनपुर। मुंबई में हो रही झमाझम बारिश से बनी बाढ़ की स्थिति से रेलवे यातायात प्रभावित होने लगा है। बांद्रा और देहरादून के बीच चलने वाली एक्सप्रेस को बाढ़ के चलते दोनों ओर से रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा लखनऊ में ट्रैक पर कार्य चलने के कारण हावड़ा मेल को 14 जुलाई से 20 जुलाई तक रद्द किया गया है। 21 जुलाई से 20 जुलाई तक सिर्फ सहारनपुर तक चलेगी। सहारनपुर से आगे अमृतसर की ओर नहीं जाएगी। जबकि लखनऊ पैसेंजर को एक बार फिर से 18 जुलाई तक के लिए कैंसिल किया गया है। जबकि सुपर एक्सप्रेस 15 जुलाई तक के लिए कैंसिल है।
कुछ दिनों से मुंबई में झमाझम बारिश हो रही है। जिससे बाढ़ की स्थिति बनी हुई। अन्य व्यवस्थाओं केे साथ रेलवे यातायात भी प्रभावित होने लगा है। रेलवे ट्रैक पानी में डूब गया है। मुंबई से होकर बांद्रा से आने वाली मुंबई-देहरादून एक्सप्रेस को मुंबई में बाढ़ की स्थिति के चलते बृहस्पतिवार को रद्द कर दिया गया है। 19019 बांद्रा से देहरादून तथा 19020 देहरादून से बांद्रा दोनों ओर से कैंसिल रहेगी। 19019 बांद्रा-देहरादून एक्सप्रेस सहारनपुर में दोपहर 12.20 बजे पहुंचती है। जबकि 19020 देहरादून से चलकर मुंबई जाते समय यह ट्रेन सहारनपुर में 3.35 बजे पहुंचती है।
विज्ञापन

इसके अलावा लखनऊ डिवीजन में इंटरलॉकिंग का कार्य होने से 13005 हावड़ा-अमृतसर मेल एक्सप्रेस 14 से 20 जुलाई तक कैंसिल रहेगी। इसके बाद अमृतसर में इंटरलॉकिंग का कार्य होगा। जिसके बाद इस ट्रेन को 21 से 29 जुलाई तक हावड़ा से सहारनपुर के बीच ही चलाया जाएगा। यहीं से हावड़ा के लिए वापस की जाएगी। यह ट्रेन अमृतसर नहीं जाएगी।
लखनऊ पैसेंजर अब 18 तक रहेगी रद्द
सहारनपुर से लखनऊ बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन 54252 के चलने की स्थिति नहीं बन पा रही है। यह ट्रेन पिछले छह माह से बार-बार कैंसिल की जा रही है। पहले यह ट्रेन 10 जुलाई तक के लिए कैंसिल की गई थी। अब इसे एक बार फिर से 18 जुलाई तक के लिए कैंसिल कर दिया गया है। इसके अलावा सुपर एक्सप्रेस भी 15 जुलाई तक कैंसिल है। इसके भी फिलहाल फिर से शुरू किए जाने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

शीघ्र होगी व्यवस्था ठीक
वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक शिवपाल सिंह का कहना है कि मुबई बाढ़ के चलते देहरादून-बांद्रा को बृहस्पतिवार के लिए रद्द किया गया है। ट्रैक पर काम के चलते हावड़ा मेल को
----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें