फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप नेता का बयान मुल्क में नफरत फैलाने वाला: मुफ्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। विश्व हिंदू परिषद के के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय के अयोध्या को नहीं बनने देंगे इस्लाम पढ़ाने का केंद्र वाले बयान पर देवबंदी उलमा ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयानों से देश में नफरत का माहौल बन रहा है। सरकार का चाहिए कि वह ऐसे बयानों को संज्ञान लेकर कार्रवाई करें।
विज्ञापन

मजलिस इत्तेहाद-ए-मिल्लत के प्रदेशाध्यक्ष मुफ्ती अहमद गौड़ ने कहा कि बाबरी मस्जिद-रामजन्म भूमि का मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है, लेकिन इसके बावजूद कुछ नेता अयोध्या का नाम लेकर लोगों को उकसाने का काम कर रहे हैं ताकि देश में नफरत का माहौल बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस्लामिक शिक्षा ने हमेशा से शांति और आपसी सौहार्द का पैगाम दिया है। जो लोग बिना जानकारी के इस्लाम और मुसलमानों का नाम लेकर इस पर सवालिया निशान खड़ा कर रहे हैं जरूरत इस बात की है कि वे अपना मुुंह खोलने से पहले इस्लाम के बारे में पूरी जानकारी कर लें। मुफ्ती अहमद ने कहा कि हिंदुस्तान में अलग अलग धर्म को मानने वाले लोग रहते हैं, और यहां किसी को अपने धर्म के मुताबिक जिंदगी गुजारने का पूरा अधिकार है। चंपत राय इस तरह का बयान देकर संविधान में दी गई आजादी पर पाबंदी लगाने की बात कर रहे हैं। जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है। उन्होंने अदालत और सरकार से मांग करते हुए कहा कि इस तरह की बयानबाजी करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें