फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा अंबाला हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। किसी बात को लेकर हुए विवाद में युवकों के एक गुट ने नाई की दुकान करने वाले युवकों पर जमकर फायरिंग की। फायरिंग होते ही अंबाला रोड पर भगदड़ मच गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई तथा भागते हुए हमलावरों में से एक युवक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

रविवार को अंबाला रोड पर प्रिया ढाबे के सामने शाम लगभग चार बजे के कुछ युवकों का आपस में विवाद हो गया। दोनों में मारपीट होने लगी। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के कई युवक मौके पर पहुंच गए और झगड़ा बढ़ गया। इसी दौरान कुछ युवकों ने तमंचे निकाल लिए और सरेआम लहराते हुए फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग होते ही अंबाला रोड पर भगदड़ मच गई। आरोप है कि फायरिंग के बाद भी आरोपी मौके पर ही मौजूद रहे। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।
मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे। लेकिन पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया। आरोप है कि हमलावर युवक सरसावा में नाई की दुकान करने वाले ग्राम सैदपुरा के एक युवक को निशाना बनाने आये थे। मामला फोन पर बात करने को लेकर हुए विवाद का बताया जा रहा है। इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें