फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर
विज्ञापन

बेहट। दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे पर कलसिया के पास एक बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक को उसका चालक घटनास्थल पर ही छोड़ भागा। 108 पर कॉल करने के बाद भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। बाद में 100 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दंपति को सहारनपुर अस्पताल ले गए। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

हादसा रविवार की शाम करीब पांच बजे हुआ। थाना मिर्जापुर के गांव सिकंदरपुर निवासी जयपाल अपनी पत्नी सुमन के साथ यहां बेहट कोतवाली क्षेत्र के गांव संसारपुर रिश्तेदारी में किसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आए थे। लौटते समय हाइवे पर कलसिया के पास टोली गांव के रास्ते के सामने उनकी बाइक में पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही जयपाल तो उछलकर दूर जा गिरा, जबकि सुमन के पैराें को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रक को चालक घटनास्थल पर ही छोड़ भाग निकला। राहगीरों ने 108 पर कॉल की, लेकिन आधा घंटा तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। तब तक घायल दंपति सड़क पड़ा तड़फता रहा। इसके बाद 100 नंबर पर कॉल करने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दंपति को अस्पताल ले गई। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें