फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाते समय डूबे युवक का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
नहाते समय डूबे युवक का शव मिला
विज्ञापन

सहारनपुर। चिलकाना रोड पर नहाते समय बृहस्पतिवार को डूबे युवक का शव शुक्रवार को सुबह मानकमऊ में नहर से बरामद हो गया है। लोग रात भर युवक को तलाश करते रहे।
विज्ञापन

शहर के बासठ फुटा रोड राशिद विहार गार्डन निवासी शहजान (35 वर्ष) पुत्र दिलशाद बृहस्पतिवार को दोपहर में घर से निकला था। दोपहर बाद लगभग तीन बजे वह चिलकाना रोड स्थित बड़ी नहर में नहाने के लिए चला गया। नहाते समय वह नहर में डूब गया। परिजन शाम से ही उसे तलाश कर रहे थे। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। शुक्रवार को लोगों ने मानकमऊ स्थित नहर में एक युवक के शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कुतुबशेर पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया और उसकी शनाख्त कराई। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें