सहारनपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय अंतर विद्यालय टेबिल टेनिस प्रतियोगिता में सोमवार को रोचक मुकाबले हुए। बालक और बालिका खिलाड़ियों के अलग-अलग वर्गों के बीच हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को विजेताओं को पुरस्कार वितरण के साथ होगा।
बालिकाओं के अंडर-12 मुकाबले में वाणी परासर ने पहला और दीप्ति ने दूसरा स्थान पाया। अंडर-14 आयु वर्ग में प्रिया पहले और महिमा ग्रोवर दूसरे स्थान पर रही। अंडर-17 आयु वर्ग में रावी सेठी ने पहला और दीक्षा किशोर ने दूसरा स्थान पाया। बालकों के अंडर-12 आयु वर्ग में आदित्य वाधवा ने पहला और ध्रुव आनंद ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-14 आयु वर्ग में हर्षवर्धन पहले और इशांत मल्होत्रा दूसरे स्थान पर रहे। अंडर-17 आयु वर्ग में क्षतिज अरोड़ा ने पहला और उज्ज्वल ने दूसरा स्थान प्राप्त मिया। अंडर-21 आयु वर्ग में जतिन दुआ पहले और क्षितिज अरोड़ा दूसरे स्थान पर रहे। वैटरंस वर्ग में डॉ. संजीव अग्रवाल ने पहला और डॉ. नरेंद्र खन्ना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर डॉ. एके गुप्ता, आलंकार किशोर, योगेश गुप्ता, आरसी जैन, ध्रुव अरोड़ा, तेजस्वी चौहान, माधव, महिमा, रजनी किशोर, अखिलेश भार्गव आदि मौजूद रहे।