सहारनपुर। टपरी रेलवे जंक्शन के निकट शामली की ओर जाने वाली रेलवे लाइन पीर मिले बुजुर्ग के शव की शनाख्त पुलिस ने शामली के ग्राम कुड़ाना निवासी सुरेशपाल के रूप में की है।
शुक्रवार की सुबह टपरी रेलवे स्टेशन के निकट शामली की ओर जाने वाली रेलवे लाइन के किनारे पर 62 वर्षीय एक बुजुर्ग का शव पड़ा हुआ मिला था। लोगों ने उसकी हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई थी। पुलिस को आशंका थी कि उसके साथ चलती ट्रेन में मारपीट की गई और उसे चलती ट्रेन से ही फेंक दिया गया। जिससे उसकी मौत हो गई। लेकिन शुक्रवार को उसकी शनाख्त नहीं हो सकी थी। देहात कोतवाली प्रभारी अमरदीप ने बताया कि उसके परिजनों ने उसकी शनाख्त शामली के ग्राम कुड़ाना निवासी सुरेशपाल के रूप में की है। उन्होंने बताया कि मृतक अमरपाल तीन दिन से अपने घर से लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। पुलिस को आशंका है कि किसी नजदीकी ने ही अपने साथ शामली से यहां लाकर की है।