फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईडी फेम से सीखिए डांस की बारीकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। संगीत एवं सांस्कृतिक चेतना मंच ‘मानसी’ की ओर से तिलकनगर स्थित पारिजात कुंज में डांस के समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप 25 मई से 19 जून तक चलेगा, जिसमें डीआईडी फेम सावन रघुवंशी और कोरियोग्राफर माधुरी रघुवंशी प्रतिभागियों को डांस की बारीकियां सिखाएंगे। संस्थाध्यक्ष केके गर्ग ने बताया कि मानसी प्रत्येक वर्ष इस तरह के कैंप का आयोजन करती है, जिसका मकसद बच्चों को बेहतर प्रशिक्षण दिलाकर उनके हुनर को पॉलिश करना होता है। इस बार नाचेंगे, नाचेंगे हम तो नाचेंगे नाम से समर कैंप आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कुशल प्रशिक्षक प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण सुबह साढ़े सात बजे से साढ़े नौ बजे तक चला करेगा। कैंप 26 दिन चलेगा, जिसके बीच-बीच में अन्य गतिविधियां भी होंगी। 27 मई को सेंट मैरी एकेडमी परिसर में मेरा वजूद-किन्नर नाटक का मंचन किया जाएगा। उन्होंने कला प्रेमियों को मानसी के साथ जुड़कर समर कैंप को सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें