फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटा खोने वाली मां को मिले इंसाफ: शेर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष के भाई सचिन वालिया की मौत के मामले में नामजद हुए क्षत्रिय समाज के नेता शेर सिंह राणा ने कहा कि सचिन के साथ क्या हुआ, यह सच हर किसी को पता है। दुख की इस घड़ी में वह परिवार के साथ हैं। उन्होंने कहा कि सचिन वालिया की मौत के जिम्मेदार लोगों को सजा मिलनी चाहिए। ताकि उस मां को इंसाफ मिल सके, जिसने अपना बेटा खोया है।
विज्ञापन

दूरभाष पर अमर उजाला से बातचीत में शेर सिंह राणा ने कहा कि नौ मई को वह झारखंड के टाटानगर में महाराणा प्रताप जयंती समारोह में शामिल थे। उनके अलावा कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और टाटानगर के सांसद भी शामिल थे, जिसकी पूरी कवरेज मीडिया ने की है। वो खुद हैरत में कि सचिन वालिया की मौत के मामले में उनकी नामजदगी कैसे हुई, जबकि इस पूरे मामले से दूर-दूर तक उनका कोई लेना देना नहीं है। वह हमेशा सर्वसमाज की बात करते हैं। असली और सच्चा क्षत्रिय वही है, जो सर्व समाज को साथ लेकर चले।
शेर सिंह राणा ने कहा कि सचिन वालिया के साथ जो कुछ भी हुआ, वो बेहद गलत है। दुख की इस घड़ी में वह परिवार के साथ हैं। सचिन की मां ने किन परिस्थितियों में मुकदमा दर्ज कराया, वो उसमें नहीं जाना चाहते हैं। बेटे की मौत के बाद किसी भी मां का विचलित होना स्वाभाविक है। आसपास के लोगों ने जिस तरह की सलाह दी होगी, उसी पर नामजदगी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें