जेवी जैन कालेज में खेल प्रतिभाएं सम्मानित
सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज में बृहस्पतिवार को खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि रहे भारतीय ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष आनंदेश्वर पांडेय और नगर विधायक संजय गर्ग ने खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
बृहस्पतिवार को हुए सम्मान समारोह में बास्केटबाल में महिमा पुंडीर, वृतिका त्यागी, सपना सिंह, कनिका, रुखसार और रविना सम्मानित हुईं। जूडो में रुनिता, शिवानी, सूरज प्रताप, अतुल, कीर्ति को सम्मानित किया गया। वेटलिफ्टिंग में अंकित, मिथुन कुमार और राहुल राणा, बैडमिंटन में हार्दिक शर्मा, एथलेटिक्स में हिमानी चंदेल और ताइक्वांडो में हुमेरा नाज को सम्मानित किया गया। इससे पहले आयोजकों की ओर से आनंदेश्वर पांडेय को भारतीय ओलंपिक संघ का कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। आनंदेश्वर पांडेय ने खिलाड़ियों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। नगर विधायक संजय गर्ग ने खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ. पीके वार्ष्णेय ने खिलाड़ियों को बधाई दी। इस मौके पर कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप गुप्ता, देवेंद्र मित्तल, सुषमा बजाज, डॉ. हरिओम गुप्ता, हरवीर सिंह, यशपाल पुंडीर, डॉ. वाईपीएस तोपाल, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. शशी, डॉ. रीता बोरा, डॉ. प्रवीन, समरीन फात्मा, डॉ. वंदना, डॉ. पूजा, डॉ. शुभ्रा, डॉ. नीता, डॉ. धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।