फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों की निगरानी के लिए ईगल्स मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों की निगरानी अब ईगल्स मोबाइल बाइक करेगी। प्रत्येक थाना के दो कर्मचारियों की विशेष टीम गठित कर उन्हें बाइक एवं मोबाइल फोन उपलब्ध कराए गए हैं। जो क्षेत्र के सक्रिय अपराधियों का ब्यौरा तैयार करेगी। शुक्रवार को एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर ईग्लस मोबाइल को रवाना किया।
विज्ञापन

जिले में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए ईगल्स मोबाइल का गठन किया गया है। जो जिले के एवं बाहर से आकर जिले में रहने वाले आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे लोगों की निगरानी करेगी। एसएसपी ने शुक्रवार को ईगल्स मोबाइल के कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारी के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि ईगल्स टीम को मोबाइल फोन के जरिए व्हाट्सएप ग्रुप पर जोड़ा जा रहा है। इसके अलावा उनको एक बाइक दी गई है। इन सुविधाओं से यह कर्मचारी अपने-अपने थाना क्षेत्र में अपराधियों एवं हिस्ट्रीशीटर की निगरानी करेंगे। प्रत्येक दिन अपराधियों के डोजियर तैयार करेंगे और अपराधियों के सारे डोजियर का डाटा बेस तैयार किया जाएगा।
प्रतिदिन करने वाले कार्य की जानकारी थानाध्यक्ष को प्रत्येक दशा में शाम को दी जाएगी। सभी कर्मचारी शुक्रवार को पुलिस लाइन में एकत्रित होंगे जिनके कार्य की समीक्षा की जाएगी। जिले के डीसीआरबी में ईगल्स का कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां उनके लोकेशन की जानकारी रहेगी।
विज्ञापन

जेल जाने वाले और जेल से छूटने वाले अपराधियों की संपूर्ण जानकारी इनके द्वारा तैयार की जाएगी। यही ईगल थाना क्षेत्र में ऐसे लोगों पर भी नजर रखेगी जिनका आय का जरिया कुछ भी नहीं है और उनका रहन सहन का स्तर काफी ऊंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें