फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीय पर बाजार में बरसा धन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर में अक्षय तृतीया का पर्व श्रद्धाभाव से मनाया गया। बाजारों में जमकर खरीदारी होने के साथ धनवर्षा हुई। मंदिरों में लोगों ने मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा अर्चना के साथ दान किया। बुधवार को बाजार में सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ रही। लोगों ने सोने की जमकर खरीदारी की। एक दिन में बाजार में करोड़ों रुपये का कारोबार हुआ। लोगों ने इलेक्ट्रानिक का सामान और वाहनों की खरीदारी की। सराफा बाजार में महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। मोरगंज बाजार, शहीद गंज बाजार, कोर्ट रोड बाजार, नेहरू मार्केट आदि बाजारों में भीड़ रही। बाजार देर रात तक गुलजार रहे। दरअसल, अक्षय तृतीया से पहले ही लोगों ने इस दिन खरीदारी के लिए सोने-चांदी के आभूषणों की बुकिंग करवा दी थी। ऐसी ही स्थिति ऑटो एजेंसियों पर रही। शुभ दिन बुधवार को उन्होंने शोरूम पर जाकर बुक कराया हुआ सामान खरीदा।
विज्ञापन

उपहार देकर लुभाया
सहारनपुर। अक्षय तृतीया पर बाजारों में रौनक रही। कई दुकानदारों ने स्कीमें देकर ग्राहकों को उपहार दिए। ग्राहक को दो हजार से अधिक की खरीदारी पर लकी कूपन दिए गए। लकी ड्रा में माइक्रो वेव, कूलर, पंखे और फ्रिज आदि इनाम दिए गए।
मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की आराधना, मंदिरों में रही भीड़
सहारनपुर। अक्षय तृतीया सर्वसिद्धि मुहूर्तों में से एक माना जाता है। इस दिन लोग मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की आराधना में लगे रहे। कई लोगों ने ब्राह्मणों को घरों पर जिमाया। महानगर के श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, चौंताला स्थित बालाजी मंदिर, श्री साईं धाम, श्री बालाजी धाम, श्री हरि मंदिर, श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, श्री नारायणपुरी मंदिर, तहसील शिव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन

----------------------------
बोले व्यापारी, अच्छी रही अक्षय तृतीया पर खरीदारी
पिछले वर्ष की अपेेक्षा ग्राहक कम नजर आए। सोने-चांदी के कारोबार में बीते वर्ष जैसी बात नहीं दिखी। सराफा कारोबारियों को जैसी उम्मीद थी, उस हिसाब से व्यापार नहीं हुआ।
रामराजीव सिंघल, महामंत्री उद्योग व्यापार मंडल

शाम पांच बजे तक उनके यहां 135 से अधिक वाहनों की बिक्री हुई। टू-व्हीलर वाहनों की अक्षय तृतीया पर जमकर खरीदारी हुई है। व्यापार पिछले वर्ष की अपेक्षा अच्छा रहा है।
निपुन जैन ऑटो मोबाइल संचालक दिल्ली रोड

उनके यहां 200 वाहनों की खरीदारी शाम पांच बजे तक हुई। इसी तरह लिंक अन्य ऑटो मोबाइल एजेंसियों पर भी ग्राहकों की भीड़ लगी रही। उनके अनुमान के मुताबिक दो करोड़ से अधिक टू व्हीलर वाहनों का कारोबार हुआ है।
विज्ञापन

अजय वर्मा, ऑटोमोबाइल एजेंसी संचालक दिल्ली रोड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें