फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के बिना बेटियां आगे नहीं बढ़ सकती: शमा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। फिदाई मिल्लत प्रोग्रेसिव एंड एजूकेशनल सोसायटी के तहत चल रहे मदरसा दारुस्सालोत में वार्षिक समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को देवबंद-गंगोह बाईपास स्थित फिरदौस गार्डन में आयोजित हुए वार्षिक समारोह की शुरुआत संस्था की छात्राओं की तिलावत-ए-कलाम पाक व नात-ए-पाक से हुई। इस अवसर पर दारुल उलूम वक्फ के वरिष्ठ उस्ताद मौलाना नसीम अख्तर शाह कैसर ने बुखारी शरीफ का दर्स देते हुए कहा कि बेटियों का तालीम याफ्ता होना जरूरी है। क्योंकि एक बेटी के शिक्षित होने से कई परिवार शिक्षित होते हैं। संस्था के संस्थापक डा. यूनुस ने कहा कि आज के दौर में बेटियों का शिक्षित होना बेहद जरूरी है। इतना ही नहीं उनके लिए हर वो काम सीखना जरुरी है जो उन्हें दुनिया में पीछे न रहने दे। मैनेजर डा. ताहिर ने कहा कि सोसायटी के तहत जहां बेटियों की शिक्षा पर विशेष रुप से काम किया जा रहा है। वहीं इसके अधीन संचालित मौलाना आजाद पैरामेडिकल कालेज और चेरिटेबिल ट्रस्ट समय समय पर फ्री मेडिकल कैंप लगाकर असहाय व गरीब लोगों को बेहतर उपचार मुहैया करा रहा है। प्रधानाचार्य शमा ताहिर ने लड़कियों की दीनी और दुनियावी तालीम को जरूरी करार देते हुए कहा कि शिक्षा के बिना बेटियां आगे नहीं बढ़ सकती। इसलिए सभी अभिभावकों को चाहिए कि वह अपनी बच्चियों को उच्च शिक्षा हासिल कराएं। कार्यक्रम में मदरसे की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी। इस दौरान छात्राओं को पुरस्कारों की वितरण भी किया गया। अंत में मौलाना नसीम अख्तर शाह कैसर ने मुल्क में अमनो अमान व छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए दुआ कराई। अध्यक्षता डा. यूनुस व डा. ताहिर ने संयुक्त रुप से की। संचालन शमा ताहिर ने किया। इस मौके पर डा. तैय्यब अंजुम, मौलवी दानिश अल्वी, शाहनवाज उस्मानी, रेशमा, तबस्सुम कासमिया, सुहैल सिद्दीकी, जकिया, जीनत सालेहा, शमा, खदीजा अंजुम, आयशा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें