फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहिल्या उद्धार के साथ ताड़का वध का मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़ (सहारनपुर)। नगर में चल रही रामलीला में कलाकारों द्वारा ताड़का वध एवं अहिल्या उद्धार का बड़ा ही मनोहारी मंचन किया गया। साथ ही महर्षि विश्वामित्र द्वारा श्री राम और लक्ष्मण को आश्रम ले जाने के प्रसंग ने दर्शकों को भावुक कर दिया।
विज्ञापन

श्रीराम लीला भवन में पवन गुप्ता के निर्देशन में चल रही रामलीला मंचन के तीसरे दिन महर्षि विश्वामित्र द्वारा अयोध्या नगर में राजा दशरथ के दरबार में उपस्थित होकर ऋषि मुनियों की राक्षसों से रक्षा करने के लिए राम-लक्ष्मण को अपने आश्रम ले जाने तथा महारानी कौशल्या, सुमित्रा, कैकेयी द्वारा पुत्र विछोह के प्रसंग ने दर्शकों को भावुक कर दिया। वहीं, विश्वामित्र के आश्रम में जाते समय ताड़क वन में राक्षसी ताड़का के वध एवं अहिल्या उद्धार के प्रसंग पर संपूर्ण वातावरण श्री राम के जयघोष से गूंज उठा। बीच-बीच में नृत्य एवं जोकर ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इसके पूर्व तीसरे दिन की लीला का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजपाल प्रधान, नक्षत्रपाल व प्रदीप भांकला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। श्री रामलीला महोत्सव समिति के उपाध्यक्ष पंकज जैन ने बताया कि श्री राम लीला मंचन के चौथे दिन धनुष यज्ञ का मंचन व श्री राम बारात हेतु बोलिया बोली जाएंगी। रामलीला महोत्सव कमेटी के प्रधान भूपेंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष पंकज जैन, सुरेश नामदेव, विपुल गुप्ता, महामंत्री हरीश गर्ग, कोषाध्यक्ष सोहन गुप्ता, मंत्री मनोज मित्तल, मंच संचालक अनिल गोयल, संजय गोयल, ऋषिपाल शर्मा, बिजेंद्र नारायण, अनुज मित्तल, अंकित गोयल, वरुण मित्तल व शशांक गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें