फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापामारी की अफवाह से बंद हुआ बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर) । जीएसटी तथा आयकर अधिकारियों के द्वारा व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की अफवाह फैलने के बाद नगर के बाजारों में हलचल मच गयी। बाजार में अन्य दुकानें तो कम बंद हुईं वहीं सराफा बाजार पूरी तरह से बंद हो गया जो शाम तक भी नहीं खुला था।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर के बाजारों में दोपहर बाद अचानक अफवाह फैल गयी की नकुड़ रोड स्थित किसी व्यापारिक प्रतिष्ठान पर वस्तु एवं सेवा कर यानि जीएसटी अधिकारियों का छापा पड़ा है। मामले की जानकारी मिलते ही छापेमारी के डर के चलते अपने आपको को बचाने को दुकानदार दुकानों के शटर गिराने लगे। हालांकि कुछ व्यापारी अपनी दुकानों पर बैठे रहे तथा अन्य व्यापारियों को भी दुकानें बंद नहीं करने को कहा। मंगलवार को साप्ताहिक पैठ बाजार होने के बावजूद बाजारों की रौनक गायब होने लगी तथा नगर का सराफा बाजार तो पूरी तरह से ही बंद हो गया। सराफा व्यापारी अपनी दुकानों पर ताले जड़कर तितर बितर हो गये। यही हाल नकुड़ रोड, रेलवे रोड, मेन बाजार, झंडा चौक, सब्जी मंडी, शू मार्केट, शिव चौक आदि बाजारो तथा गली मोहल्लो आदि में बनी दुकानों का भी हुआ। यहां के दुकानदार भी दुकानों के शटर गिराकर इधर उधर हो लिए। काफी देर बाद पता चला कि जीएसटी अधिकारी नकुड़ रोड स्थित एक प्रतिष्ठान पर सामान्य निरीक्षण के लिए आए थे तथा निरीक्षण पूरा कर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें