फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर घंटे घडियालों से गूंजे शिवालय

विज्ञापन
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर घंटे घड़ियालों से गूंजे शिवालय
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। महाशिवरात्रि पर्व पर महादेव का जलाभिषेक करने को शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर प्रांगण शिवभक्तों के उद्घोष से बुधवार को दिनभर गुंजायमान रहे। प्रमुख मंदिरों में मेलों का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर मंदिरों में हर तरफ बम बम भोले के उद्घोष गूंज रहा था। सुबह करीब चार बजे से ही श्रद्धालु मंदिरों में जलाभिषेक को पहुंचने लगे थे। वैसे तो लगभग सभी शिव मंदिरों में भक्तों द्वारा विधिवत पूजा अर्चना उपरांत जलाभिषेक किया गया। लेकिन क्षेत्र के मानकी स्थित सिद्धपीठ श्री मनकेश्वर महादेव मंदिर और सिद्धपीठ श्री नागेश्वर मंदिर ध्याना में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। भक्तों ने बेल पत्र, पुष्प और बेर नारियल आदि भगवान शिव को अर्पण किए। वहीं, सिद्धपीठ श्री नागेश्वर महादेव मंदिर ध्याना में भी लंबी-लंबी कतारों में खड़े रहने के बाद भक्तों ने महादेव का विधिवत जलाभिषेक किया। उधर, महाशिवरात्रि मेले को देखते हुए प्रमुख मंदिरों में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। इनके अलावा श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर स्थित 11मुखी महादेव मंदिर, शिव चौक स्थित शिव मंदिर, सिद्धपीठ बालगिरि मंदिर समेत अन्य शिवालयों में भी भक्तों ने विधिवत जलाभिषेक किया। अनेक शिवभक्तों ने दिनभर उपवास भी रखा। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि के पर्व पर व्रत, रुद्धाभिषेक व ओम नम शिवाय का जाप करना अश्वमेघ यज्ञ के समान फल प्राप्त होता है। यथा शक्ति प्राप्त होती है। यह व्रत सुख, शांति, धन धान्य के लिए स्त्री, पुरुष व बच्चे सभी रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें