एमपीएम इंटर कॉलेज शिमलाना की प्रबंध समिति गठित
देवबंद (सहारनपुर)। महाराणा प्रताप स्मारक इंटर कॉलेज शिमलाना की प्रबंध समिति का निर्विरोध चुनाव कराया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सदस्यों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
चुनाव अधिकारी शमीम मुर्तजा फारूकी की देखरेख में समिति के 533 सदस्यों ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रबंधक, उप प्रबंधक, कोषाध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान किया। सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनाव में सुरेशपाल अध्यक्ष, शीशपाल सिंह उपाध्यक्ष, मामचंद सिंह प्रबंधक, विनोद कुमार उप प्रबंधक, रिच्छपाल सिंह कोषाध्यक्ष के अलावा ब्रजपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, जयभगवान, मुनेंद्र कुमार, राजकुमार, राजसिंह, सतेंद्र कुमार सदस्य चुने गए। नवनिर्वाचित प्रबंधक मामचंद सिंह ने कहा कि उनकी प्राथमिकता शिक्षा का आधुनिकीकरण है। साथ ही कॉलेज में साफ-सफाई व अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस मौके पर प्रधानाचार्य डा. संतरपाल सिंह, पूर्व प्रबंधक ऋषिपाल सिंह, कंवरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।